फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की गिरफ्त में आए 25 और लोग, अतर्रा में 6 माह का बच्चा भी संक्रमित निकला

विज्ञापन
हॉटस्पॉट छोटी बाजार में तैनात पुलिस कर्मी और गुजरते लोग। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। सोमवार को दो किस्तों में आईं कोरोना संक्रमण जांच रिपोर्टों में 25 संक्रमित मरीज मिले। इनमें एक 6 माह का बालक भी है। पॉजिटिव मिले मरीजों को सात महिलाएं हैं। आठ मरीज बांदा शहर के हैं। बदौसा में 10 नए मरीज मिले हैं। ये सब पूर्व में संक्रमित लोहा व्यापारी दंपति के घराने के हैं।
विज्ञापन

अतर्रा में भी पांच नए मरीज मिले हैं। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने इन रिपोर्टों की पुष्टि की है। अब बांदा जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 266 हो गया है। सीएमओ द्वारा जारी कोरोना प्रेस नोट में बताया गया कि 164 मरीजों के स्वस्थ हो जाने पर अब मौजूदा समय में सक्रिय मरीजों की संख्या 102 रह गई है। इनका कोविड-19 अस्पताल में इलाज चल रहा है। 1103 नमूनों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक 13,918 सैंपल भेजे जा चुके हैं।
सोमवार को सुबह आई 12 पॉजिटिव रिपोर्ट में एक महिला बांदा शहर की सब्जी मंडी की है। इसके अलावा बिजली खेड़ा निवासी एक न्यायालय कर्मी और मंडी समिति के पास किलेदार पुरवा, कटरा, क्योटरा के एक-एक और छोटी बाजार के दो मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा लखन कालोनी अतर्रा का छह माह का बालक और तुर्रा गांव के दो ग्रामीण पॉजिटिव पाए गए। शाम को जारी हुई जांच नमूना रिपोर्ट में 13 पॉजिटिव मरीज मिले। इनमें शहर के बंगालीपुरा की महिला और पनगरा गांव का एक युवक तथा अतर्रा का एक वृद्ध शामिल है। इसके अलावा बदौसा के 10 संक्रमित मरीज भी शामिल हैं। यह सब बदौसा में पूर्व संक्रमित पाए गए लोहा व्यापारी के परिवार के बताए गए हैं।
न्यायालय कर्मी संक्रमित, आज और कल कोर्ट बंद
बांदा। न्यायालय कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने का सिलसिला जारी है। दो और कर्मचारियों की सोमवार को संक्रमित रिपोर्ट आने पर जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव ने अगले दो दिन के लिए और यहां जजी परिसर में स्थित सभी न्यायालय और उनके कार्यालय बंद करने का आदेश जारी किया है। जिला जजी के प्रशासनिक अधिकारी राजाराम गुरुदेव ने बताया कि न्यायालय के लिपिक और अर्दली की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके मद्देनजर हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत 28 व 29 जुलाई को यहां सभी न्यायालय बंद रहेंगे।
कोरोना संक्रमित के मामा-मामी की रिपोर्ट निगेटिव
तिंदवारी। सोमवार को पीएचसी की टीम ने कोरोना संक्रमित युवक के मामा-मामी समेत कस्बे के 57 लोगों की कोरोना जांच की। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। संतोषी नगर को सैनिटाइज किया गया। फतेहपुर का युवक हाल ही में यहां ननिहाल आया था। बाद में वह संक्रमित पाया गया। लेखपाल श्रीपाल सिंह ने बताया कि संक्रमित युवक को राठ से ले जाकर हमीरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। (संवाद)
अतर्रा में अधिवक्ताओं सहित 125 की जांच
अतर्रा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तहसील परिसर में बार संघ के सहयोग से अधिवक्ताओं के सैंपल लिए। सुलक थोक में घर-घर जांच की गई। दोनों स्थानों में कुल 125 लोगों का एंटीजन टेस्ट हुआ। सीएचसी प्रभारी डॉ. देव तिवारी ने बताया कि एंटीजन टेस्ट के माध्यम से जांच की जा रही है। एसडीएम जेपी यादव ने बताया कि हॉटस्पॉट इलाके समेत तहसील व सीएचसी में निरंतर जांच की जा रही है। पीएचसी बिसंडा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.उमेश कुमार ने बताया कि पुनाहुर गांव में स्वास्थ्य टीम ने घरों में जाकर सैंपल लिया। सैनिटाइज भी किया गया।
हॉटस्पॉट इलाके में गंदगी का आलम
अतर्रा। कस्बे के बजरंग नगर हॉटस्पॉट इलाके हेड पोस्ट ऑफिस (छोटे डेरा) के पास गंदगी की भरमार है। गंदा पानी गलियों में बह रहा है। भाजपा महिला मोर्चा की मंजू तिवारी, पूर्व प्राचार्य डॉ.वेद प्रकाश द्विवेदी, राजा त्रिवेदी, आशा त्रिवेदी, अमित तिवारी, अधिवक्ता संतोष द्विवेदी आदि मोहल्लेवासियो ने एसडीएम जेपी यादव से यहां शीघ्र सफाई की मांग की। कहा है कि वरना ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें