बांदा। जिले में 28 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इनमें 10 महिलाएं और 2 बच्चे भी हैं। रविवार को जारी हुई कोरोना संक्रमितों की सूची में 7 संक्रमित पाए गए हैं।
इनमें 2 महिलाएं हैं। 3 मवई गांव, 2 अतर्रा, और एक शहर के गूलरनाका का संक्रमित है। सोमवार को आई सूची में 21 संक्रमित मिले। इनमें 8 महिलाएं और 2 बच्चे भी हैं। शहर में कालूकुआं, आंबेडकर नगर, मेडिकल कॉलेज, इंदिरानगर, खुटला, विकास भवन के संक्रमित पाए गए हैं।