बांदा। कोरोना वायरस जनपद में तेजी से बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में रोजाना संक्रमित मरीज पाए जा रहे हैं। इसी श्रखंला में बुधवार (26अगस्त) को 23 नए संक्रमित पाए गए। इनमें वाणिज्य कर विभाग और बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे निर्माण एजेंसी के 6-6 अधिकारी व कर्मचारी शामिल है।
महिलाओं की संख्या 4 है। इन्हें मिलाकर जनपद में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 204 हो गई है। बुधवार को तीन मरीज स्वस्थ्य हो जाने पर डिस्चार्ज कर दिए गए। अब तक कुल डिस्चार्ज होने वालों आंकड़ा 453 हो गया है।
मंगलवार को 40 संक्रमित मरीज पाए गए थे। अगले ही दिन बुधवार को 23 संक्रमित और बढ़ गए। शाम को जारी हुई इस सूची में यहां वाणिज्य कर विभाग के 6 अधिकारी और परिवार के सदस्य शामिल है। इनमें एक 6 वर्ष की बालिका भी है।
इसके अलावा बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का यहां निर्माण कर रही एजेंसी के 6 लोग भी पाजिटिव पाए गए हैं। शहर के शंकर नगर में 5 व्यक्ति संक्रमित मिले है। इसके अलावा छोटी बाजार, खुटला और बिजली खेड़ा में एक-एक पाजिटिव केस सामने आया है। संक्रमितों में बिंसडा के दो और एक चिल्ला व्यक्ति शामिल है। इन सभी के पाजिटिव होने की पुष्टि मंडलायुक्त गौरव दयाल ने की।