फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दीक्षांत समारोह 24 को, राज्यपाल देंगी 347 उपाधियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का दशम् दीक्षांत समारोह 24 अक्तूबर को होगा। कुलाधिपति/राज्यपाल आंनदीबेन पटेल विश्वविद्यालय के 347 को उपाधियां और सात छात्र/छात्राओं को पीएचडी की उपाधि प्रदान करेंगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एसके सिंह ने बताया कि वर्तमान में स्नातक स्तर में कृषि, उद्यान, वानिकी व सामुदायिक विज्ञान विभाग विषय के साथ तथा परास्नातक में कृषि, उद्यान एवं वानिकी विषयों में पठन-पाठन का कार्य संचालित है। इसके अलावा कृषि और उद्यान विषय के 10 विभागों में पी-एचडी प्रोग्राम संचालित हो रहे हैं। इस वर्ष से कृषि विश्वविद्यालय, बांदा में 2 अन्य स्नातक स्तर के डिग्री प्रोग्राम जिसमें बी-टेक (फूड टेक्नोलाॅजी) और बी-टेक (कृषि अभियांत्रिकी) प्रारम्भ किये गये हैं। इन विषयों में यूपीकैटेट-2024 के माध्यम से प्रवेश लिये गये हैं, जिनकी कक्षाएं विश्वविद्यालय परिसर में संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें