फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह कल

Fri, 16 Dec 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की जानकारी देते कुलपति प्रो. एसएल गोस्वामी (मध्य में)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के इतिहास में शायद यह पहला अवसर है, जब राज्यपाल पांच दिनों में दूसरी बार बांदा आ रहे हैं। 12 दिसंबर को अधिवक्ता संघ के शताब्दी समारोह में आए राज्यपाल राम नाईक 17 दिसंबर को फिर बांदा में होंगे। इस बार वे कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन


कुलपति डॉ. एसएल गोस्वामी ने बृहस्पतिवार को समारोह की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि राज्यपाल दीक्षांत समारोह अध्यक्षता के अलावा विश्वविद्यालय में उद्यान महाविद्यालय का उद्घाटन भी करेंगे। दीक्षांत समारोह में कृषि के 43 और उद्यान के 35 छात्राें को उपाधि, मेडल और प्रमाणपत्र दिया जाएगा। कृषि संकाय में छात्र हिमांशु चौधरी को स्वर्ण, शिवमणि दुबे को रजत और गुफरान अहमद एवं प्रदीप कुमार को कांस्य पदक दिया जाएगा।

उद्यान संकाय में प्रेम नारायण को स्वर्ण, महिपाल को रजत और पवन कुमार को कांस्य पदक मिलेगा। इसके अलावा दोनों संकायों में 80 फीसदी या इससे अधिक अंक पाने वाले 25 छात्रों को मेरिट प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। दोनों पाठ्यक्रमों में 73 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 22 छात्रों ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली की कनिष्ठ अनुसंधान छात्रवृत्ति तथा 64 छात्रों ने उत्तर प्रदेश समन्वित कृषि एवं अभियंत्रण प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक व विश्वविद्यालय के प्रसार निदेशक प्रो. एनके वाजपेई ने बताया कि समारोह में भारत सरकार के कृषि शिक्षा उप महानिदेशक और नवीकरणी ऊर्जा वैज्ञानिक डॉ. एसएन राठौर भी आएंगे। मीडिया प्रभारी डॉ. बीके गुप्ता ने बताया कि समारोह में 290 लोगों को आमंत्रित किया गया है। प्रेस कांफ्रेंस में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. देवीदास भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें