फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 भाषाओं के ज्ञाता हैं स्वामी रामभद्राचार्य

Mon, 26 Jan 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
जगद्गुरु रामभद्राचार्य बुंदेलखंड के लिए खास सौगात हैं। उन्हें 22 भाषाओं का ज्ञान है इसलिए उन्हें ‘बहुभाषाविद’ भी कहा जाता है।  उनकी शख्सियत की शोहरत न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी है।
विज्ञापन


14 जनवरी 1950 को जौनपुर के शादीखुर्द गांव में जन्मे रामभद्राचार्य  दृषि्टहीन हैं। बावजूद इसके उन्हें हजारों श्लोक और चारों वेद याद हैं। उन्होंने 80 से अधिक पुस्तकें और ग्रंथ भी लिखे हैं। इसमें चार महाकाव्य हैं। अमेरिका, कनाडा आदि देशों में कथा का वाचन किया है। रामभद्राचार्य 1986 में चित्रकूट आ गए और तुलसी पीठ की स्थापना की।

1996 से विकलांगों की सेवा में जुट गए। 26 जुलाई 2001 को चित्रकूट में जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय की स्थापना की। इसमें इन दिनों लगभग 1250 दृष्टिबाधित, बधिर, अस्थि विकलांग शिक्षा ले रहे हैं। इनमें करीब 400 छात्राएं हैं। उन्हें खाना और छात्रावास मुफ्त है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सफाई अभियान में देश में नामित किए ‘9 रत्नों’ में रामभद्राचार्य को भी शामिल किया है। उन्हें श्रीचित्रकूट पीठाधीश्वर, महाकवि आदि भी उपाधियों से नवाजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें