फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 चालकों, परिचालकों को संविदा समाप्ति की नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लापरवाही बरतने पर परिवहन निगम महोबा डिपो के 38 कंडक्टर व ड्राइवरों को संविदा समाप्ति की नोटिस दी गई। कर्मियों में 14 ड्राइवर और 24 कंडक्टर शामिल हैं। यह कर्मचारी बिना सूचना लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं।
विज्ञापन

प्रभारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परमानंद ने बताया कि कंडक्टर अमित सिंह, अनिल कुमार यादव, आशीष चौरसिया, आशीष पटेरिया, धर्मेंद्र कुमार, मगन कुमार, मनोज कुमार यादव, मो. हफीज, रीतेश वर्मा, अलीम अहमद, बबलू, देशराज, कालका प्रसाद, नरेशचंद्र, निहालुद्दीन, नरेशचंद्र, राजकुमार चौबे, राजकुमार गुप्ता, राजकुमार यादव व अमित सिंह अप्रैल माह से और अंजली कुमार दिसंबर से, मनीष चतुर्वेदी जनवरी, केशवदास व कुंदन सिंह मार्च, मुन्नालाल फरवरी माह से बिना सूचना अनुपस्थित हैं।
इसी प्रकार चालकों में अकील अहमद, अरविंद कुमार चौरसिया, फैयाज खां, रवींद्र कुमार, अमजद खां, उत्तम सिंह, शशिकांत, मोहम्मद शानू, सतीश कुुमार, राकेश विश्वकर्मा, नवाब खां, अनीस अहमद बिना सूचना गैरहाजिर हैं। अनुपस्थिति से बसों के संचालन में व्यवधान पैदा हो रहा है। निगम की आय में भी गिरावट आई है। एआरएम ने सभी ड्राइवर व कंडक्टरों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी कि 25 जून तक कर्मचारी उपस्थित न हुए तो निगम को क्षति पहुंचाने व नियमों का उल्लंघन मानते हुए संविदा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें