फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रक की टक्कर से संविदा स्टाफ नर्स की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। निमंत्रण से लौट रहे बाइक सवार संविदा स्टाफ नर्स को ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

झांसी जिले के नवाबाद थाना क्षेत्र के घुमनवारा विछोर गांव निवासी धर्मेंद्र भास्कर (32) जिला महिला अस्पताल में संविदा पर स्टाफ नर्स थे। वह बंगालीपुरा मोहल्ले में पत्नी और बच्चों के साथ किराये के मकान में रहते थे। शुक्रवार की देर शाम वह स्टाफ नर्स पूजा की शादी में अतर्रा गए थे।
वहां से देर रात लौटते समय गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला। गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। पत्नी प्रियंका भास्कर ने बताया कि शुक्रवार की शाम साढ़े छह बजे बाइक से हेलमेट लगाकर अतर्रा गए थे। अंतिम बार फोन पर रात साढ़े 10 बजे बात हुई थी।
विज्ञापन

वह निमंत्रण से लौट रहे थे। दो बेटियां रितिका (6) व आराध्या (3) हैं। वह तिंदवारी पीएचसी में तैनात थे। जिला महिला अस्पताल में अटैच थे। गिरवां थाना इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि ट्रक की तलाश की जा रही है। शव का पाेस्टमार्टम कराया है।

23जेएनडी11: ब्राह्मणवास गांव के पास सड़क पर बनाए गए ब्रेकर पर पेंट करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें