बांदा। मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य ने सैमरी पूर्व माध्यमिक विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया । निरीक्षण में सादिया बेगम , अनुदेशक पिछले एक माह से लगातार अनुपस्थित चल रही हैं। इनकी संविदा समाप्त करने के लिए शासन को संस्तुति की गई।
बीएसए को निर्देश दिए कि बिना सूचना के लंबे समय तक अनुपस्थित रहने वाले अध्यापक, अनुदेशक या कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।विद्यालय में 109 छात्र पंजीकृत है। इसमें 11 अनुपस्थित मिले। अभिलेख समय से पूर्ण न कराने से 15 छात्र निपुण एसेसमेंट टेस्ट में प्रतिभाग नहीं कर सके।
सीडीओ ने कहा कि प्रधानाचार्य की लापरवाही और शिथिलता के कारण इस कार्य को समय से नहीं किया जा सका है। इनका उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यवाही सुनिश्चित कराएं।
इस विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक, 4 सहायक अध्यापक और तीन अनुदेशक की तैनाती है। बच्चों की संख्या को देखते हुए यहां पर से दो अध्यापक या अनुदेशक को हटाकर अन्यत्र स्कूल में भेजा जा सकता है। विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता ठीक नहीं पाई गई है।