बड़ोखर बुजुर्ग। गिरवां थाना क्षेत्र के मुरवा गांव निवासी संत कुमार त्रिपाठी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि चार सितंबर को उसकी जमीन पर राजस्व निरीक्षक और लेखपाल द्वारा पत्थर गड़ी कराया गया था।
विज्ञापन
यह जमीन उसकी पत्नी के नाम से भूमिधरी दर्ज है। हुसैनपुर कला मजरा दरगाही पुरवा के उमाकांत व उसकी पत्नी ऊषा ने कब्जे की नियत से उखाड़ दिया है। विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ अभद्रता की।