फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों से भरे कंटेनर ट्रक को पुलिस ने पकड़ा

Sun, 27 Dec 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। पुलिस द्वारा पकड़े गए कंटेनर ट्रक में बैल व चार क्वार्टर अवैध शराब बरामद हुए। दो सगे भाइयों समेत पांच नामजद और तीन अज्ञात पर संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सभी का चालान कर दिया गया। सभी कौशांबी जनपद के निवासी हैं।
विज्ञापन


शनिवार की रात थानाध्यक्ष राकेश पांडेय ने चौक बाजार चौराहा में इलाहाबाद की तरफ जा रहा पशुओं से भरा कंटेनर को रोकना चाहा तो वह नहीं रुका। पुलिस के मुताबिक चालक ने पुलिस पार्टी पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की।

पुलिस ने बदौसा रोड से आ रहे ट्रक को आड़ा-तिरछा खड़ा कर कंटेनर ट्रक को रोक लिया। ट्रक पर सवार लोग भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

थानाध्यक्ष के मुताबिक ट्रक से 32 बैल और चार क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई। पकड़े गए लोगों में जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा पुत्र शंभूनाथ (फरीदपुर, कौशांबी), सोनू और उसका भाई इस्लाम बाबू पुत्र अब्दुल वहीद (दौलतपुर, कौशांबी), गुल मोहम्मद पुत्र अब्दुल (कौशांबी), चांद उर्फ जुल्फिकार अहमद पुत्र अंसार अहमद (मंझनपुर,कौशांबी) शामिल हैं।
विज्ञापन


 जबकि तीन लोग भाग निकले। गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, ट्रांसपोर्ट आफ ऐनिमल अधिनियम और आबकारी अधिनियम आदि के तहत रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सभी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें