फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं पर 12 लाख का खर्च बढ़ा

Tue, 03 Jan 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
कीमत बढ़ने के बाद पेट्रोल पंप में ईंधन भराते उपभोक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नए साल पर पेट्रोल और डीजल उपभोक्ताओं के ‘अच्छे दिन’ आ गए हैं। मोदी सरकार ने पेट्रोल में 1.31 रुपये और डीजल में 98 पैसे दाम बढ़ा दिए हैं। 2 जनवरी से नए दाम लागू हो गए हैं। नतीजे में चित्रकूटधाम मंडल के पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं पर लगभग 12 लाख रुपये से ज्यादा का रोजाना खर्च बढ़ गया है।
विज्ञापन


केंद्र में काबिज हुई मोदी सरकार ने नए साल में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर ‘अच्छे दिन’ का तोहफा दिया है। पेट्रोल के दाम 1 रुपये 31 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं। किसानों और आम लोगों के इस्तेमाल में आने वाले डीजल की कीमतों में भी 98 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि कर दी है। दोनों ईंधन के भावों में बढ़ोत्तरी से चित्रकूटधाम मंडल के चाराें जनपदों में 12 लाख 35 हजार रुपये से ज्यादा का बोझ उपभोक्ताओं पर बढ़ गया है।

मंडल के चारों जनपदों में लगभग एक सैकड़ा पेट्रोल पंप हैं। सबसे ज्यादा लगभग 35 पेट्रोल पंप बांदा जनपद में हैं। चित्रकूट में 24, महोबा में 23 और हमीरपुर में 22 पेट्रोल पंप हैं। पूरे मंडल में अनुमानत: रोजाना लगभग 1,20,000 लीटर पेट्रोल और तकरीबन 11 लाख लीटर डीजल की खपत होती है। सोमवार से पेट्रोल-डीजल की बढ़ी दरें लागू हो गईं। मंडल मुख्यालय बांदा में अब पेट्रोल की कीमत 72 रुपये 50 पैसे प्रति लीटर हो गई है। इसके पूर्व यह 71 रुपये 19 पैसे प्रति लीटर था। इसी तरह डीजल के दाम 59 रुपये 27 पैसे हो गए हैं। पहले 58 रुपये 29 पैसे प्रति लीटर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें