फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: स्मार्ट मीटर में छेड़छाड़ पर उपभोक्ता के घर छापा

Sun, 21 Sep 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 06 उपभोक्ता के घर स्मार्ट मीटर की जांच करती बिजली विभाग की टीम। स्रोत - विभाग
विज्ञापन
बांदा। स्मार्ट मीटर में की गई किसी भी तरह की छेड़छाड़ विद्युत निगम के डाटा में आ जाती है। स्मार्ट मीटर को स्लो या टेंपर्ड कराना संभव नहीं है। ऐसा किए जाने पर विद्युत निगम को जानकारी हो जाती है।
विज्ञापन

शनिवार को बारी मोहाल मर्दन नाका में घरेलू साधारण उपभोक्ता के घर पुलिस फोर्स के साथ विद्युत निगम की विजलेंस, मीटर लैब एवं पीलीकोठी सब स्टेशन की टीम ने छापा मारा। अधिशासी अभियन्ता मीटर और वितरण भी थे। जांच में मीटर टेंपर्ड पाया गया। उपभोक्ता के खिलाफ विद्युत चोरी निरोधक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
अधीक्षण अभियंता रविकांत ने कहा है कि उपभोक्ता किसी के बहकावे में आकर स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ न कराएं। इसमें ऐसी कोई गुंजाइश नहीं है। बिजली खपत का सही भुगतान करके विभागीय कार्यवाही से बचें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें