फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: तुर्री नाला पर बन रहे 120 मीटर लंबे पुल का निर्माण रोका, क्रास बीमों को बांधा

Sun, 31 May 2026 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 07 काम बंद होने से सूना पड़ा तुर्री नाला दीर्घ सेतु। संवाद
विज्ञापन
बांदा/पैलानी। तहसील क्षेत्र के सिंधनकला तुर्री नाला दीर्घ सेतु पुल निर्माण को फिलहाल रोक दिया गया है। हमीरपुर में हुए हादसे व मौसम विभाग के अलर्ट को लेकर सेतु निगम ने यह फैसला लिया है। हमीरपुर की घटना का संज्ञान लेकर शनिवार को उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की जोनल ऑनलाइन बैठक भी हुई। जिसमें जनपद बांदा में निर्माणाधीन तुर्री नाला पुल की सुरक्षा के लिए उपायों पर चर्चा की गई। फिलहाल निगम ने पुल की बीम कास्टिंग की है। क्रास बीम को सुव्यवस्थित तरीके से बांधा गया है।
विज्ञापन


पैलानी तहसील के सिंधनकला तुर्री नाला में गलौली से सिंधनकला-लसड़ा मार्ग पर 1584.97 लाख की लागत से बन रहे 120 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण मौसम अनुकूल होने तक रोक दिया है। पुल की सुरक्षा को लेकर क्रास बीम को बांधा गया है। पुल के आसपास मजदूरों को जाने से मना कर दिया है। फाउंडेशन का काम कराया गया है। सेतु निगम के दफ्तर में शनिवार को सेतु निगम के जोनल अधिकारी कानपुर से ऑनलाइन बैठक कर सभी जोन में चल रहे पुल निर्माण की वर्तमान स्थिति से अवगत हुए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौसम अनुकूल होने तक काम को रोक दें। अभी सेतु निगम की शासन स्तर पर बैठक शाम को प्रस्तावित है।

उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की ओर से बनाए जा रहे पुल का भूमि पूजन जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने किया था। सेतु में पांच कोठी तथा छह बीम बन गईं हैं। इस पुल के निर्माण में 25 मजदूर लगाए गए थे। इस पुल के निर्माण हो जाने से सिंधन कला सहित सिंधन खुर्द, हरबंस पुरवा, लसड़ा, बसुधरी, पचकौरी गुरगवां, बेसन डेरा, अंदरी, तगड़ा डेरा, पांडवों डेरा, बिल्हाटी डेरा सहित दर्जन भर गांवों के लोगों को बारिश के दिनों में आने-जाने में सुविधा मिल सकेगी। इसका काम जून 2027 में होना है।
विज्ञापन


हमीरपुर की घटना को लेकर तुर्री नाला पुल का निर्माण फिलहाल रोक दिया गया है। यह मौसम के अनुकूल होने तक रोका गया है। पुल की सुरक्षा के लिए क्रास बीमों को बांधा गया है। मजदूरों को पुल के आसपास जाने से रोका गया है। शासन स्तर पर अगले निर्देश मिलने पर काम शुरू कराया जाएगा।

पीसी दिवाकर

परियोजना प्रबंधक, उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम, बांदा।

गड़रा नाला सिमौनी नाले में बन रहे लघु सेतु का निर्माण भी रुका
तिंदवारी। बबेरू-तिंदवारी मार्ग पर स्थित गड़रा नाले सिमौनी में 5.23 करोड़ रुपये की लागत से एक लघु सेतु का निर्माण किया जा रहा है। मौसम की चेतावनी व हमीरपुर की घटना को लेकर इसका निर्माण भी फिलहाल रोक दिया गया है। इसका निर्माण 25 मार्च 2026 में शुरू हुआ था। मार्च 2027 में इसके पूरा होने की उम्मीद है। गड़रा नाले पर बने रपटा के जलमग्न होने से इस मार्ग से यातायात और मालवाहक वाहनों का यात्री वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो जाता है। इसी मार्ग पर मोनी धाम आश्रम स्थापित है। इस मार्ग से फतेहपुर, प्रयागराज, लखनऊ जैसे नगरों के लिए मालवाहक और यात्री वाहन वाहनों का आवागमन बना रहता है। यह पुल पुराने रपटे की जगह लेगा। जिससे हजारों राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा इस परियोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है, जिसमें मशीनरी और श्रमिकों की पर्याप्त तैनाती की गई है।
विज्ञापन


हमीरपुर की घटना को लेकर अभी फिलहाल लघु सेतु का निर्माण रोक दिया है। जल्द ही इस पर दोबारा काम शुरू कराया जाएगा।

मनोज कुमार

एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, बांदा।

फोटो - 07 काम बंद होने से सूना पड़ा तुर्री नाला दीर्घ सेतु। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें