फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: विवाद में घिरा सिपाही लाइन हाजिर, दरोगा का भी स्थानांतरण

Thu, 23 Jul 2026 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। थाना क्षेत्र के गांव शंकरपुरवा में एक दुकान में तलाशी लेने के मामले में सीओ कार्यालय में तैनात सिपाही को पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक से भी विवाद के चलते उन्हें अतर्रा थाने भेजा गया है। पीआरडी जवान के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


गांव के कृष्ण कुमार प्रजापति ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की शिकायत की थी। बताया था वह अपने मकान में ही किराने की दुकान चलाते हैं। 20 जुलाई को शाम सीओ कार्यालय नरैनी में तैनात सिपाही राहुल वर्मा और पीआरडी जवान निगम उनकी दुकान पर पहुंचे। पीआरडी जवान को दरवाजे पर खड़ा कर दुकान और मकान की तलाशी ली थी। शिकायतकर्ता ने इस दौरान गुल्लक से 12 से 15 हजार रुपये निकालने का भी आरोप लगाया था। साथ ही बाद में पुलिसकर्मी की सूचना पर पहुंचे नरैनी थाने के दरोगा कल्बे अब्बास पर भी विवाद और अभद्रता करने का आरोप लगाया था।

पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। जांच में सामने आया कि सीओ कार्यालय में तैनात सिपाही राहुल वर्मा दुकान में बीयर बिक्री की सूचना पर गया था। जांच में पाया गया कि बिना वर्दी और थाने को सूचना दिए दुकान में तलाशी लिया जाना नियम विरुद्ध है। इस पर पुलिस अधीक्षक ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दरोगा कल्बे अब्बास को नरैनी थाने से हटाकर अतर्रा भेजा है। इसके अलावा पीआरडी जवान के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें