फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी लेखपाल भर्ती परीक्षा आज

Sat, 07 Nov 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चकबंदी विभाग मेें लेखपाल की भर्ती परीक्षा रविवार (8 नवंबर) को होगी। बांदा शहर समेत पूरे जनपद के 39 स्कूल-कालेजों में यह परीक्षा होगी। प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 26 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


शनिवार को पंडित जेएन महाविद्यालय में कक्ष निरीक्षकों व अन्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। केंद्र व्यवस्थापक व प्राचार्य नंदलाल शुक्ला ने निरीक्षकों को ओएमआर शीट भरने व परीक्षा संबंधित जरूरी टिप्स दिए।

उन्होंने बताया कि उनके महाविद्यालय मेें एक हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। 44 कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था की गई है। सुबह 11 बजे से परीक्षा शुरू होंगी। परीक्षार्थी परिसर में अंदर मोबाइल, बैग व अन्य अनुचित सामग्री नहीं ले जा सकेंगे।
विज्ञापन


सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थी अंदर प्रवेश कर सकेंगे। तलाशी के लिए शिक्षकों की टीम गठित की गई है। दो घंटे की परीक्षा नकल विहीन व शांति पूर्ण माहौल में कराई जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें