फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘परीक्षा का वक्त, मनोबल न गिराएं’ कांग्रेसियों में नया जोश भरने की कोशिश

Wed, 28 Jan 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में मिली तगड़ी शिकस्त के बाद एक बार फिर कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने की कोशिश करते हुए कहा है कि यह परीक्षा का वक्त है, मनोबल न गिराएं। बुरा वक्त ज्यादा दिन नहीं रहेगा।
विज्ञापन


मंगलवार को प्रदेश हाईकमान से भेजे गए वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री रणजीत सिंह जूदेव (महाराजा समथर) और प्रांतीय महासचिव भानु सहाय ने यहां कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं को बैठक में जमकर जोश दिलाया। श्री जूदेव ने कहा कि हमें अपनी  भूलें सुधारनी हैं। संगठन को नए सिरे से खड़ा करना है। सोनिया और राहुल गांधी का साथ देना है।

कांग्रेस मुक्त भारत का ख्वाब पालने वाले ज्यादा दिन नहीं टिकेंगे। जल्द ही ऐसा वक्त आएगा कि ऐसी सोच वालों से देश मुक्त हो जाएगा। महासचिव भानु सहाय ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि उनकी बात वह हाईकमान तक पहुंचाएंगे। प्रांतीय संगठन सचिव साकेत बिहारी मिश्र ने कहा कि हम कांग्रेस के लिए काम कर रहें हैं। न टिकट मांगा है न मागेंगे।
विज्ञापन


विधायक दलजीत सिंह (तिंदवारी) ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय और अन्य बड़े नेताओं को कार्यकर्ताओं से मिलने की आदत डालना चाहिए। प्रांतीय सचिव पंकज मिश्र ने जन समस्याओं को मुद्दा बनाने का सुझाव दिया।

पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद ने ग्राम और न्याय पंचायत स्तर पर कांग्रेस कमेटियां बनाने और उन्हीं को बूथों का दायित्व सौंपने और प्रांतीय नेताओं को गांवों का दौरा करने की सलाह दी। जिला अध्यक्ष अखिलेश शुक्ल ने हाईकमान से मार्ग दर्शन मांगा।

बैठक में शिव मिलन पटेल, प्रद्युम्न दुबे, डॉ.केपी अकेला, राजेश दुबे, एमयू दुर्रानी, भगवानदीन गर्ग, शोएब रिजवी, संजय गुप्ता, राज नारायण सिंह, हरीकृष्ण वर्मा, केदार कुशवाहा, हरी शंकर सिंह, संतोष द्विवेदी, यादुवेंद्र द्विवेदी, रामपाल अवस्थी, अल्ला रक्खू, शब्बीर सौदागर, रामरतन समुद्रे, ऊषा निषाद, रफत खां गोगा, राज कुमार सिंह, सुनील चौरसिया, शिवबली सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें