फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस के दाम बढ़ाने पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Thu, 03 Dec 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने के विरोध में युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। साथ ही मूल्यवृद्धि की निंदा कर इसे वापस लेने की केंद्र सरकार से मांग की।
विज्ञापन


युवा कांग्रेस के बांदा-चित्रकूट लोकसभा उपाध्यक्ष सैय्यद अल्तमश की अगुवाई में गुरुवार को कांग्रेसियों ने जुलूस निकाला। इसके बाद रेलवे स्टेशन रोड पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।

युवा कांग्रेसियों ने कहा कि अचानक घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाने से सूखे से जूझ रही जनता पर बड़ा बोझ पड़ेगा। केंद्र सरकार के अब बुरे दिन शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


देश की जनता इसका जवाब आने वाले चुनाव में देगी। प्रांतीय सचिव राजेश दीक्षित ने कहा कि ज्यादातर विदेशों में भ्रमण करने के शौकीन पीएम मोदी को देश के आवाम की फिक्र नहीं है।

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को देकर घरेलू उपयोग की वस्तुओं के दामों में हो रहे इजाफा पर अंकुश लगाने की मांग की।

इस मौके पर पूर्व विधायक रामेश्वर भाई, शाकिर मंसूरी, मकसूद अहमद, राजकुमार गर्ग, राजेश कुमार ागुप्ता, संजय ठाकुर, रमेश खेंगर, धीरेंद्र प्रताप सिंह, बी लाल, रफत खान, शब्बीर सौदागर, सुखदेव लोधी, अनवर अली मुन्ना, गिरधारीलाल इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें