फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार का पुतला फूंका

Thu, 27 Aug 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को कांग्रेसियों ने अशोक लाट के सामने सपा सरकार का पुतला फूंका। ‘लोकतंत्र की हत्यारी प्रदेश सरकार को बर्खास्त करो’ नारों के बीचे कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया।
विज्ञापन


तहसील मुख्यालयों में प्रदर्शनों की श्रृंखला में पांचवें दिन बुधवार को कांग्रेसीजनों ने स्टेशन रोड स्थित जिला कार्यालय से जुलूस निकाला। अशोक लाट स्मारक के सामने राज्य सरकार के प्रतीकात्मक पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुतले में पटाखे लगाए गए थे।

यहां के बाद कांग्रेसियों का जत्था सदर तहसील पहुंचा और राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया। इसमें प्रदेश की सपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई।
विज्ञापन


इससे पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल और प्रांतीय संगठन मंत्री साकेत बिहारी मिश्र ने 17 अगस्त को लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठीचार्ज की निंदा की।

प्रदर्शन के दौरान रामरतन समुद्रे, राममिलन सिंह पटेल, राजेश गुप्ता पप्पू, इसहाक खान, राजू सिंह, अजय शुक्ला, संतोष सिंह, हसीब, कुलदीप कुमार, केशव पाल, संतोष कुमार द्विवेदी, छेदी प्रसाद सोनी, जहांगीर खान, शब्बीर सौदागर, प्रशांत समुद्रे, शाकिर मंसूर, सुनील पांडेय, अली बख्श आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें