फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

Sat, 22 Aug 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। इसमें प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन


लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेेसियों पर लाठीचार्ज के विरोध में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी जुलूस निकाला। आम चौराहे पर प्रदेश सरकार का सांकेतिक पुतला आग के हवाले किया। ब्लाक अध्यक्ष आदित्य स्वरूप पांडेय की अगुवाई में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया गया।

इसमें मांग की गई कि दमनकारी प्रदेश सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए। ज्ञापन में बदहाल बिजली, पानी और सड़क समेत क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
विज्ञापन


प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में प्रदेश संगठन मंत्री साकेत बिहारी मिश्र, जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, पूर्व विधायक रामेश्वर भाई, इंद्रजीत सिंह यादव, रामानुज भौरहा, जीपी सिंह, शिवमंगल निषाद, शिवचरन शिवचरन प्रजापति, अरुण कुमार गर्ग भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें