फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 बांदा-11

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। झांसी में कैथोलिक नन के साथ कथित रूप से बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा अभद्र व्यवहार करने के विरोध में अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश सचिव अल्तमश हुसैन की अगुवाई में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट में दिया।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने कहा कि कैथोलिक नन और उनके सहयोगियों को झांसी जक्शन पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा धर्म परिवर्तन के झूठे आरोप लगाकर अपमानित और तिरस्कृत किया गया। इस घटना का अल्पसंख्यक कांग्रेस निंदा करती है।
आरोप लगाया कि ऐसी घटनाओं से देश की धर्म निरपेक्षता की छवि धूमिल होती है। उन्होंने ज्ञापन में मांग की कि ईसाई अल्पसंख्यक समुदाय पर धर्म परिवर्तन की आड़ में में कट्टरपंथियों द्वारा किए जा रहे हमलों को रोकने के लिए सरकार प्रभावशाली कदम उठाए।
विज्ञापन

साथ ही घटना में शामिल लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने में राजेश गुप्ता पप्पू, बशीर, मुन्ना, मुन्नी, उदय, राजेंद्र, रामहित निषाद, शाकिर, याकूब, रईस, नवाब, छेदीलाल आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें