फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंधन के दामों में वृद्धि पर कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। डीजल-पेट्रोल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस ने प्रदेश व्यापी आह्वान के तहत यहां भी प्रदर्शन किया। जिला/शहर कांग्रेस के तत्वावधान में प्रदर्शन किया। कहा कि 70 वर्षों बाद ऐसा हो रहा है कि डीजल और पेट्रोल की कीमतें बराबर हो गई हैं। बल्कि पेट्रोल से भी महंगा डीजल हो गया है।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, शहर अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, सीमा खान, पीसीसी सदस्य मुमताज अली, बीलाल, देवेंद्र प्रताप, संतोष कुमार द्विवेदी, शिवबली सिंह, अशरफ उल्ला, इरफान खां, सैय्यद अल्तमश, पवन देवी कोरी, कुलदीप मिश्रा, सद्दाम खां, जिलानी दुर्रानी, ज्ञानी प्रसाद, अशोक वर्धन, केपी सेन, रेखा वर्मा, शब्बीर सौदागर आदि शामिल रहे।
सपाइयों का प्रदर्शन
ओरन। कस्बे के अतर्रा रोड तिराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने डीजल और पेट्रोल के दामों की बढ़ोत्तरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। सरकार से मांग की कि पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को कम करे। युवजन सभा के देवेंद्र द्विवेदी देवू, शैलेंद्र साहू, इरफान खां, हर्षित द्विवेदी, राजा यादव, अकबर खां, प्रियांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें