फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में हालत बिगड़ी, उम्र कैदी ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जेल में निरुद्ध उम्र कैदी की बुधवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

नरैनी थाना क्षेत्र के मोतियारी गांव का कल्लू उर्फ मनमोहन (68) पुत्र संतराम को जेल प्रशासन ने नाजुक अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन ने जेल बंदी की मौत की सूचना पुलिस को दी। ट्रामा सेंटर के ईएमओ डा.विनीत सचान ने बताया कि बंदी को बेहोशी हालत में अस्पताल लाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने शव को मर्च्युरी में रखवाकर परिजनों को भी सूचना दी।
उधर, प्रभारी कारागार अधीक्षक प्रमोद तिवारी ने बताया कि 1997 को जमीनी विवाद के चलते गांव के ही एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या के जुर्म में 3 जुलाई 2000 को अपर जिला सत्र न्यायाधीश की अदालत ने दोष सिद्ध होने पर कल्लू उर्फ मनमोहन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। तब से वह जेल में था। मंगलवार की रात कैदी की तबियत बिगड़ी थी। जेल अस्पताल में उसका इलाज हुआ। सेहत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बताया कि कैदी काफी दिनों से ब्लड प्रेशर व दमा से ग्रसित था। 3 जनवरी को कानपुर मेडिकल कालेज भी भेजा गया था। पिछले दो दिन से जेल अस्पताल में भर्ती था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें