जेएन डिग्री कालेज में सेना में भर्ती इच्छुक युवाओं के शरीर की नापजोख करते सेना के जवान।
- फोटो : amarujala
बांदा। सेना में भर्ती के लिए उत्सुक युवाओं को पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कालेज में पूर्व प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर का आयोजन एनसीसी की 60वीं यूपी बटालियन ने किया है। पहले दिन लगभग दो सैकड़ा युवाओं का मेडिकल परीक्षण किया गया।
सेना के अधिकारियों ने युवाओं के शरीर की नापजोख कर और उन्हें मिलिट्री जवान के मानक बताए। जिन कमियों से अक्सर युवक भर्ती टेस्ट में फेल हो जाते हैं उन्हें दूर करने के लिए तरीके बताए। सूबेदार मेजर दिनेश कुमार ने बताया कि जेएन कालेज में 17 जुलाई तक मेडिकल परीक्षण शिविर किया जा रहा है। 18 जुलाई से 24 जुलाई तक रोजाना सुबह 6 से 8 बजे तक शारीरिक प्रशिक्षण होगा। शिविर में सेना के अधिकारियों के अलावा एनसीसी के मेजर मिथलेश पांडेय, चीफ आफीसर मंगल प्रसाद और डा.प्रत्युष मिश्र उपस्थित रहे।