फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: टेंडर में मिलीभगत की शिकायत, जांच के लिए कमेटी गठित

Wed, 16 Sep 2026 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लघु सिंचाई विभाग में वर्ष 2026-27 के दौरान तालाब खोदाई और चेकडैम निर्माण के लिए जारी निविदाओं में मिलीभगत का आरोप लगाते हुए की गई शिकायत पर सीडीओ अजय पांडे ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है।
विज्ञापन

समिति को शिकायती पत्र में उठाए गए सभी बिंदुओं की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। शिकायत समाजसेवी सोहन लाल सिंह ने 16 सितंबर को की थी। इसमें आरोप लगाया गया है कि तालाब खोदाई और चेकडैम निर्माण की निविदाओं में मिलीभगत कर चहेते ठेकेदारों को कम दरों पर काम दिए गए।
शिकायत में निविदा प्रक्रिया, टेंडर डालने के लिए इस्तेमाल हुए आईपी एड्रेस, डीएससी लॉगिन और ब्राउजिंग डिटेल्स समेत कई बिंदुओं की जांच की मांग की गई है।
सीडीओ की ओर से गठित समिति में मुख्य कोषाधिकारी, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग और केन-बेतवा लिंक नहर निर्माण खंड-2 के अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार को शामिल किया गया है। समिति को शिकायत में उल्लिखित बिंदुओं का जांच-परीक्षण कर आख्या देने को कहा गया है। सीडीओ ने समिति को प्रकाशित खबर और शिकायती प्रार्थना पत्र में उल्लिखित सभी बिंदुओं की जांच पूरी कर एक सप्ताह के भीतर जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आरोपों की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

-

टेंडर प्रक्रिया और तकनीकी विवरण भी जांचे जाएंगे
शिकायत में निविदाएं डालने की तारीख और समय, आईपी एड्रेस, ठेकेदारों के डीएससी लॉगिन, ब्राउजिंग डिटेल्स आदि की तुलना कर टेंडर में कथित मिलीभगत की जांच कराने की मांग की गई है। जांच समिति इन बिंदुओं का परीक्षण करेगी। इसके अलावा शिकायत में उठाए गए अन्य आरोपों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें