फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी गांवों में बनाए जाएं सामुदायिक शौचालय

विज्ञापन
कटरा कालिंजर का निरीक्षण करते मंडलायुक्त गौरव दयाल। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा/नरैनी। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण कर कोरोना जांच सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां हो रही ट्रूनेट जांच के बारे में जानकारी ली। इसके बाद नरैनी क्षेत्र के कटरा कालिंजर गांव का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

दोपहर बाद कटरा कालिंजर पहुंचे मंडलायुक्त ने यहां बना सामुदायिक शौचालय देखा। उन्होंने मंडल के सभी गांवों में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के निर्देश दिए। यह भी कहा कि शौचालय अन्य सरकारी इमारतों से अलग दिखने चाहिए। जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार यादव को निर्देश दिए कि मंडल के सभी गांवों में सामुदायिक शौचालय बनवाएं।
शौचालय की दीवारों और फर्श पर टायल्स लगाई जाएं। बाहरी दीवारों पर आकर्षक डिजाइन और रंगों का इस्तेमाल किया जाए। कमिश्नर ने तरहटी कालिंजर में गोशाला के पास से बघेलाबरी मार्ग तक मनरेगा योजना से बन रहे नाले और गोशाला का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

यहां बने सगरा बांध तालाब में वाटर रिचार्ज के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उनके साथ उप निदेशक (पंचायत) दिनेश कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत रमेशचंद्र कुशवाहा, सचिव ध्यानचंद्र, तकनीकी सहायक राजकमल, ग्राम प्रधान भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें