बांदा। स्वैच्छिक संस्थाओं के सहयोग से गांवों में
मनरेगा पर अमल के लिए प्रशासन ने कवायदें शुरू की हैं। सामुदायिक सहभागिता
और जल संरक्षण आदि पर जोर दिया जा रहा है।
शनिवार को नरैनी ब्लाक
के नौगवां गांव में सीडीओ राम कुमार सिंह और उपायुक्त मनरेगा गिरीश पाठक ने
इसकी शुरुआत की। ग्रामीणों की सलाह से 14 विकास कार्य स्वीकृत किए गए।
ग्रामीणों
की मौजूदगी में सोशल मैपिंग तैयार की गई। धरती पर कलई, चूने से गांव का
नक्शा बनाया गया। प्रमुख समस्याएं चिह्नित की गईं। अधिकारियों ने
स्वयंसेवियों और ग्रामीणों से राय-मशविरा कर कामों के प्रस्ताव तैयार किए।
इनमें
गुढ़ा लिफ्ट कैनाल में नौगवां तक सफाई, तालाब निर्माण, कूप मरम्मत, नाली
निर्माण, मेड़बंदी, समतलीकरण आदि 14 काम स्वीकृत किए गए। विद्याधाम समिति
के राजाभइया भी मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि सीडीओ ने मनरेगा में
प्रत्येक परिवार को 150 दिन का काम उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है। इस
पहल को सराहा गया है। इस मौके पर नरैनी बीडीओ सहित शिव कुमार गर्ग, अमित
चौरिहा, छेदीलाल भी उपस्थित रहे।