बांदा। हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निर्धारण समितियां करेंगी। इसके लिए त्रिस्तरीय समितियां गठित की जाएंगी। यह जिला, तहसील और विभागीय स्तर पर होगी। शनिवार (5 दिसंबर) को समितियों के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पिछले वर्ष 58 केंद्रों में परीक्षा हुई थी।
जनपद में कुल 188 हाईस्कूल व इंटर कालेज हैं। इन्हीं में से केंद्रों का चयन किया जाएगा। 9 फरवरी तक केंद्रों को अंतिम रूप दिया जाना है। गठित की जा रही समितियों में जनपद स्तरीय समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष होंगे। डीआईओएस सचिव और बीएसए सदस्य होंगे।
इसके अलावा तहसील स्तर पर गठित होने वाली समिति में एसडीएम अध्यक्ष और डीआईओएस सचिव नामित किए जाएंगे। विभागीय समिति में जिला विद्यालय निरीक्षक और परीक्षा केंद्रों के प्रभारी/प्रधानाचार्य शामिल होंगे।