फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर आवास पर धक्का-मुक्की

Thu, 07 Jul 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
राशन वितरण मेें भ्रष्टाचार के विरुद्ध मंडलायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन करते खंडेह गांव के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। राशन की मांग को लेकर कमिश्नर आवास पर प्रदर्शन करने आए ग्रामीणों की सुरक्षाकर्मियों से धक्का मुक्की हो गई। हमीरपुर जिले के खंडेह गांव के 50 से अधिक ग्रामीण बुधवार को कमिश्नर कार्यालय आए और राशन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कार्यालय में घुसने की कोशिश में सुरक्षा कर्मियों से ग्रामीणों ने धक्का-मुक्की की। बाद में चार लोग ही कमिश्नर से मिल पाए और उन्हें ज्ञापन दिया। प्रधान पुष्पलता और प्रतिनिधि मदन सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का राशन पात्रों को नहीं मिल रहा।

ग्रामीण राशन के लिए चक्कर लगा रहे हैं। कोटेदार गेहूं, चावल, शक्कर की कालाबाजारी कर रहा है। ग्रामीणों ने कोटा बर्खास्त करने की मांग की। मंडलायुक्त एल. वेंकटेश्वर लू ने मौदहा एसडीएम को जांच के निर्देश देकर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें