फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से नदारद तीन बीएलओ का आयुक्त ने रोका वेतन

विज्ञापन
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान जीआईसी बांदा में बूथ का निरीक्षण करते मंडलायुक्त गौरव दयाल। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। विधान सभा वोटर लिस्ट के चल रहे संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में शनिवार को दूसरी विशेष अभियान तिथि पर मंडलायुक्त गौरव दयाल ने भी मुख्यालय के कई बूथों का निरीक्षण किया। शहर के जीआईसी में तीन बीएलओ अनुपस्थित मिले। आयुक्त ने उनका वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। उधर, डीएम आनंद कुमार सिंह ने भी कई बूथों पर जाकर जायजा लिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने जीआईसी में निरीक्षण के दौरान बीएलओ से अभियान की प्रगति पूछी। यहां आम मतदाताओं का सन्नाटा था। 19 बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें तीन सुमन देवी, सुनीता टंडन और बबिता तिवारी अनुपस्थित मिलीं।
आयुक्त ने निरीक्षण के समय मौजूद एडीएम संतोष बहादुर सिंह को निर्देश दिए कि अभियान का प्रचार-प्रसार व्यापक स्तर पर कराया जाए। ताकि मतदाता इसका लाभ ले सकें। निरीक्षण में अपर आयुक्त चंद्रशेखर और सदर तहसीलदार अवधेश कुमार निगम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, डीएम ने बड़ोखर खुर्द गांव के दो बूथों का निरीक्षण किया। प्रपत्र और रजिस्टर देखे। पदाभिहित अधिकारी और प्रधानाध्यापक व बीएलओ उपस्थित मिले। डीएम ने डिंगवाही गांव के प्राथमिक विद्यालय में भी निरीक्षण किया। यहां उपस्थित बीएलओ गुरु प्रसाद व आरती देवी बगैर मास्क के ड्यूटी पर मिले। डीएम ने नाराजगी जताई और सभी को मास्क पहनने के निर्देश दिए। उन्हें मास्क भी उपलब्ध कराए गए।
डीएम को मिले अलग-अलग साइज के स्वेटर
बांदा। डीएम आनंद कुमार सिंह ने डिंगवाही गांव स्थित परिषदीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापक आशा कुटार और तीन शिक्षामित्र उपस्थित मिले। डीएम ने बच्चों को दिए जा रहे स्वेटर और यूनिफार्म का निरीक्षण किया। उन्हें स्वेटर दो साइज के मिले।
उधर, यूनिफार्म के बारे में प्रधानाध्यापक का कहना था कि कपड़ा खरीदकर स्वयं सहायता समूहों ने तैयार किए हैं। डीएम ने स्कूल की टूटी बाउंड्रीवाल दुरुस्त कराने और वाल पेंटिंग के निर्देश दिए। स्कूल में कंप्यूटर क्लास की मांग की गई। निरीक्षण में सदर तहसीलदार अवधेश कुमार निगम भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें