टैक्सेशन बार एसोसिएशन और वाणिज्य कर विभाग के बीच क्रिकेट मैच।
- फोटो : BANDA
बांदा। टैक्सेशन बार एसोसिएशन और वाणिज्य कर विभाग की टीमों के बीच बुधवार को शृंखला का तीसरा क्रिकेट मैच खेला गया। एसोसिएशन टीम तीन विकेट से पराजित हो गई। इसी के साथ एसोसिएशन ने यह श्रृंखला 2-1 से जीत लिया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में निर्धारित 20 ओवर के मैच में एसोसिएशन के कप्तान आलोक द्विवेदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। ओपनिंग जोड़ी में कप्तान और पिंकू उतरे। पिंकू 28 रन पर आउट हो गए। वैभव चौरसिया व शिवांशु गुप्ता ने 4-4, अनूप श्रीवास्तव ने 2 और कप्तान आलोनक ने 16 रन बनाए।
बल्लेबाज आशुतोष त्रिपाठी ने दो चौके की मदद से 17 रन और शोभित गुप्ता ने 3 चौकों के साथ 23 रन बनाए। नाट आउट रहे वैभव यादव ने 27 रनों का स्कोर खड़ा किया। 20 ओवर में 8 विकेट खोकर टैक्सेशन एसोसिएशन टीम ने 148 रन बनाए। इसके बाद वाणिज्य कर विभाग की टीम के जयपाल सिंह यादव ने 3 और नीलेंद्र पटेरिया ने 2 विकेट लिए।
जवाब में उतरी वाणिज्य कर विभाग की टीम ने नीरज और मनसिंह की जोड़ी से शुरूआत की। नीरज ने 6 चौकों की मदद से 31 रन बनाए। मनसिंह ने 2 चौकों के साथ 15 रनों का स्कोर बनाया। जय सिंह यादव और कप्तान सुरेंद्र कौशल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 17वें ओवर में 152 रन बनाकर मैच जीत लिया।
वैभव टैक्सेशन टीम के वैभव यादव ने 3 और शोभित गुप्ता ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ दि सिरीज बल्लेबाज आशुतोष त्रिपाठी और बेस्ट बालर वैभव यादव तथा आलराउंडर शोभित गुप्ता घोषित हुए। उन्हें पुरस्कृत किया गया। मैच के दौरान संरक्षक मंडल के जगदीश प्रसाद यादव, जीपी वाजपेयी, गया प्रसाद, रोशन यादव, विनोद शुक्ला और विभाग की ओर से केके मिश्रा, संजीव शुक्ला तथा अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।