दस्यु प्रभावित क्षेत्र फतेहगंज में कांबिंग करते एसपी जीपी साहा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सीमावर्ती चित्रकूट जनपद से सटे जंगलों में बदमाशों की चहलकदमी की सूचना पर अर्धसैनिक व पुलिस बल ने शुक्रवार को सुबह कांबिंग की। बीहड़ में आबाद मजरों के लोगों से पूछताछ की और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उधर, अतर्रा थाने के सीसीटीवी कैमरे खराब होने पर एसपी ने नाराजगी जताई।
पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के नेतृत्व में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने दस्यु प्रभावित सुंदर पुरवा, बघोलन, गौरी बाबा पुरवा, बिल्हरियामठ, जरइला, कुरुहूं, गोबरी गुडऱामपुर आदि दर्जनभर गांवों व मजरों में कांबिंग की। यहां के बूथों की सुरक्षा का भी जायजा लिया।
कांबिंग में सीओ आलोक मिश्रा (अतर्रा), कुलदीप गुप्ता (नरैनी), राजीव प्रताप सिंह (नगर) समेत सीआरपीएफ इंसपेक्टर रोहित, अतर्रा थाना निरीक्षक बलजीत सिंह, नरैनी इंसपेक्टर रामेंद्र तिवारी, थानाध्यक्ष आलोक सिंह (बदौसा) व दिनेश सिंह (फतेहगंज) आदि शामिल रहे। उधर, एसपी ने अतर्रा थाने का निरीक्षण किया। अभिलेखों का रखरखाव और सफाई देखी। सीसीटीवी कैमरे चालू न होने पर नाराजगी जताई। कस्बा इंचार्ज पन्नालाल यादव को शीघ्र कैमरे दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।