फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में किसान की पीटकर हत्या

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मृतक किसान के परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
15 बिस्वा जमीन के लिए रंजिश में दबंगों ने किसान की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। हत्यारोपी फरार हैं। अभी तक मामले की तहरीर नहीं दी गई है।  नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव निवासी किसान राममूरत सिंह राजपूत उर्फ बाबूलाल (55) की अपने पड़ोसी से जमीन के लिए काफी अरसे से रंजिश थी। शुक्रवार को सुबह राममूरत ने अपने दरवाजे की सफाई कर कचरा रोड पर डाल दिया।
विज्ञापन



इसी बात से पड़ोसी महिला ने राममूरत को खरीखोटी सुना दी। दोनों में विवाद होने लगा। कुछ ही देर में महिला का पति और उसके तीन पुत्र और देवर लाठियां लेकर आ गए और राममूरत को पीटने लगे। ताबड़तोड़ लाठियों के वार से राममूरत मरणासन्न हो गया। इसके बाद हमलावर भाग निकले। परिजन उसे सीएचसी लाए। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।


मृतक के भाई रामशरण ने आरोप लगाया कि हमलावर दबंग है। जमीन में कब्जे की नीयत से अक्सर परेशान करते हैं। मृतक के नाम दो बीघा जमीन है। नरैनी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामेंद्र तिवारी ने पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मृतक और हमलावर एक ही बिरादरी के हैं।
विज्ञापन



पुलिस ने संजीदगी दिखाई होती तो शायद हत्या की नौबत न आती। मृतक राममूरत के भाई रामशरण ने बताया कि तीन माह पूर्व विवादित जमीन में बोई गेहूं फसल को दबंग ने ट्रैक्टर से रौंद दिया था। उसकी जमीन को दबंग चक रोड बताकर परेशान करता था। पानी बहाने का विरोध करने पर तीन फरवरी को दबंग के पुत्र ने तमंचा अड़ाकर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इन सारी घटनाओं की जानकारी पुलिस को थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मृतक की पत्नी रामबाई ने भी यही आरोप लगाए हैं। हालांकि नरैनी प्रभारी निरीक्षक रामेंद्र तिवारी ऐसी किसी भी घटना की सूचना से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें