उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने आंदोलन के दूसरे दिन शुक्रवार को 14 सूत्री मांगों का ज्ञापन कलक्ट्रेट में डीएम के उपलब्ध न होने पर डिप्टी कलक्टर मंसूर अहमद को सौंपा।
इसके पूर्व बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट कर्मी हड़ताल पर रहे थे। कलक्ट्रेट और तहसीलों में कोई कामकाज नहीं हुए थे। दूसरे चरण में मांग पत्र भेजा गया। संघ जिलाध्यक्ष सईद अहमद और महामंत्री केके वाजपेयी ने बताया कि मुख्य मांगों में कलक्ट्रेट का नाम सचिवालय किए जाने, कलक्ट्रेट संवर्ग के कर्मियों को नायब तहसीलदार में 10 फीसदी पदोन्नति, विशेष राजस्व सेवा, कंप्यूटर सहायक को वेतन बैंड में वृद्धि, नव सृजित जिलों और तहसीलों में पदों का सृजन, संघ के लिए दारूल शफा में कक्ष का आवंटन और पुरानी पेंशन बहाली सहित कुल 14 मांगें शामिल हैं।
ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष व महामंत्री सहित महिला विंग अध्यक्ष मंजू अग्रवाल, पुरुषोत्तम गुप्ता, कमलेश द्विवेदी, शाकिर अजीम, अशरफ अली, ओमप्रकाश, सुभाष, इंद्रजीत, विनोद कुमार, नवल किशोर, हुकुम सिंह, अनीसा बानो, कैलाशचंद्र, बुशरा खानम, वंदना सिंह, ओमशिव दीक्षित, विजय श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, विनोद कुमार भी शामिल रहे।