बांदा। मिनिस्ट्रीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने धरना देकर मांग पूरी न होने पर राजस्व परिषद के घेराव की चेतावनी दी। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। धरना के बाद आम सहमति से सभी तहसीलों के अध्यक्ष और मंत्री चुने गए।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ भवन में जिलाध्यक्ष सईद अहमद ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर तवज्जो नहीं दे रही। एडीएम गंगाराम गुप्त को दिए ज्ञापन में जिलाधिकारी कार्यालय को मिनी सचिवालय घोषित करने, कलेक्ट्रेट लिपिक संवर्ग कर्मचारियों के 10 फीसदी पद तहसीलदार पद पर प्रोन्नति करने और नवसृजित तहसीलों में प्रशासनिक अधिकारी का पद सृजित करने का मुद्दा शामिल है। उन्होंने कहा कि शासन ने उनकी मांगो पर विचार न किया तो 21 सितंबर को राजस्व परिषद का घेराव किया जाएगा। लेखपाल संघ की मांगों पर सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।
बाद में सभी तहसीलों के अध्यक्ष व मंत्री चुने गए। सदर तहसील में अध्यक्ष बालमुकुंद पांडेय, मंत्री जगदीश कुमार पांडेय, बबेरू में अध्यक्ष मोहम्मद रईस व मंत्री राजाभइया निगम, नरैनी में अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा व मंत्री प्रमोद त्रिपाठी, अतर्रा में अध्यक्ष मुन्नालाल अहिरवार व मंत्री महिषी देवी और पैलानी तहसील में अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव (प्रथम) व मंत्री संतोष अहिरवार बनाए गए।
बैठक में कलेक्ट्रेट संघ अध्यक्ष सईद अहमद, कृपाराम भार्गव, मोहम्मद शाकिर अजीम, विनोद कुमार, अशरफ अली, सोनिया चौहान, अनिल श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास, रजमोहन प्रसाद, मंजू अग्रवाल, बाल मुकुंद, अनीसा बानो, अरविंद निगम, रफीक अहमद, कैलाशचंद्र, बुशरा खानम, मोहम्मद रईस, पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।