फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में बारिश से फिर गिरा तापमान, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रिमझिम बारिश

Mon, 26 Jan 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई। बुंदेलखंड में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को बारिश से मंडल के चारों जिलों में तापमान फिर नीचे आ गया और शीत लहर ने तेजी पकड़ ली। न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री रहा।
विज्ञापन


चारों जनपदों में कुल 15 मिली मीटर से ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई। रविवार को पिछले दिनों की तर्ज पर बादल छाए रहे। दोपहर बाद मंडल के चारों जिलों में बूंदाबांदी शुरू हो र्गई। कभी-कभी बारिश का रुख तेज भी हुआ। रिमझिम बारिश का यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा।

मंडल मुख्यालय बांदा में 4.8 मिलीमीटर बारिश हुई। यहां अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 8 डिग्री रहा। यह शनिवार से क्रमश: 3 और 2 डिग्री नीचे था। चित्रकूट में 3.2 मिली मीटर बारिश के बीच अधिकतम तापमान 15.0 और न्यूनतम 6 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


हमीरपुर में 3.2 मिली मीटर बारिश हुई। अधिकतम तापमान 14.6 और न्यूनतम 6.2 डिग्री रहा। महोबा में 4.5 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। तापमान अधिकतम 15.5 और न्यूनतम 5.7 दर्ज किया गया।

उधर, बारिश और ठंड बढ़ने से गणतंत्र की तैयारियों पर भी असर पड़ा। हालांकि रविवार होने से स्कूली बच्चों ने घर पर ही मौसम का लुत्फ उठाया। मौसम पर्यवेक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि बूंदाबांदी का सिलसिला एक-दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है।

ठंड से एक की मौत, अब तक 75 मरे
बांदा। ठंड से एक वृद्ध की और जान चली गई। सदर तहसील के लामा गांव के 70 वर्षीय किशन को रविवार की सुबह घर में ठंड ने जकड़ लिया। उसे जिला अस्पताल लाया गया यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। ठंड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें