फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठिन सवालों ने ठंड में निकाला पसीना

Sun, 08 Jan 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बजरंग विद्यालय में नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में कठिन सवालों ने परीक्षार्थियों के ठंडी में भी पसीने छुड़ा दिए। 100 प्रश्नों के उत्तर देने के लिए निर्धारित दो घंटे भी कम पड़ गए। हालांकि मेधावी छात्र खुश नजर आए। कुल पंजीकृत 9,277 में 3114 ने परीक्षा से किनारा किया।
विज्ञापन


जवाहर नवोदय विद्यालय में छठवीं में प्रवेश के लिए रविवार को जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा हुईं। नवोदय व माध्यमिक शिक्षा विभाग में ब्लाकवार सेंटर बनाए थे। ताकि परीक्षार्थियों को ज्यादा दूरी न तय करनी पड़े। सुबह 11.30 बजे से परीक्षा के पहले परीक्षार्थियों की गेट पर सघन तलाशी ली गई। केंद्रों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रहा।

बजरंग इंटर कॉलेज में पंजीकृत 1013 में 180, डीएवी इंटर कॉलेज में 1074 में 340, जेपी शर्मा इंटर कॉलेज बबेरू में 1160 में 380, आदर्श इंटर कॉलेज बिसंडा में पंजीकृत 712 में 247, जीआईसी पैलानी में 639 में 285, केदारनाथ राजाराम महाविद्यालय कमासिन में 1246 में 533, जनता इंटर कॉलेज खुरहंड में 749 में 327, जवाहरलाल इंटर कॉलेज गिरवां में पंजीकृत 858 में 342, दीनदयाल पांडेय इंटर कॉलेज नरैनी में 1006 में 231 और सत्यनारायण इंटर कॉलेज में पंजीकृत 819 में 246 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन


डीआईओएस हिफजुर्रहमान और नवोदय विद्यालय प्रधानाचार्य एके उपाध्याय ने केंद्रों का निरीक्षण किया। उधर, कड़कड़ाती ठंड में भी परीक्षार्थियों के कठिन सवालों ने पसीने छुड़ाए। करीब सवा मिनट में एक प्रश्न का उत्तर देना कई परीक्षार्थियों को परेशानी में डाला। बजरंग इंटर कॉलेज में प्राथमिक विद्यालय, अरबई में पांचवी के छात्र राजकुमार ने बताया कि सवाल कठिन थे, पर उसने तैयारी की थी। इसलिए 80 से ज्यादा प्रश्नों के उत्तर दिए हैं।

वहीं सेंट मैरीज के छात्र शुभम पांडेय ने बताया कि सवाल समझने में काफी उलझन हुई। हालांकि उसने 90 प्रश्नों के उत्तर दिए हैं। नरैनी प्रतिनिधि के मुताबिक परीक्षा में एसडीएम सीएल सोनकर, कोतवाली प्रभारी मोहम्मद शरीफ, बीएसए योगेंद्रनाथ वर्मा तथा नवोदय के आर्जवर अनुज प्रताप सिंह व सुशील चंद्रा परीक्षा के समय मौजूद रहे। अतर्रा प्रतिनिधि के मुताबिक जनता इंटर कॉलेज में प्रवेश परीक्षा का सचल दल प्रभारी तहसीलदार धीरेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें