बांदा। घने बादलों के बीच हल्की बारिश से ठंड में इजाफा हो गया है। शनिवार को पूरे दिन रिमझिम-रिमझिम बारिश होती रही। उधर, सुबह कोहरा होने के कारण वाहन हेड लाइट जलाकर निकले।
पूरे दिसंबर में मौसम सूखा रहा। शुक्रवार की शाम अचानक मौसम ने करवट बदली और सारी रात रुक-रुककर बारिश हुई। शनिवार की सुबह घना कोहरा छाया था। सड़क पर वाहन चालकों को नजदीक की चीज नजर नहीं आ रही थी। चालक वाहन की हेड लाइट जलाकर निकलते रहे। शनिवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होने से ठंड बढ़ गई। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार 24 घंटे में 16.04 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है फिलहाल अभी एक सप्ताह बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर बारिश भी होगी। ठंड अभी और बढ़ेगी।