बांदा। सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला शनिवार को दलबल के साथ न्यू मार्केट छावनी चौराहे से शंकर गुरू चौराहे तक सड़क व फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। कहा दोबारा अतिक्रमण किया गया तो जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञात हो कि इसी मार्ग पर सब्जी मंडी होने से ज्यादातर दुकानदार सब्जी की दुकानें सड़क पर दोनों तरफ लगा लेते हैं। इससे वाहन तो दूर पैदल निकलना दूभर हो जाता है। जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने अतिक्रमण हटवाया। इस मौके पर नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी व पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।