फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमएस ने किया अस्पताल का निरीक्षण

Wed, 03 Aug 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
जिला अस्पताल के वार्ड का निरीक्षण करते सीएमएस डॉ. किशोरी लाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ और अफरा-तफरी की शिकायतों के बीच बुधवार को सीएमएस डॉ. किशोरी लाल ने निरीक्षण किया। नेत्र विभाग में आंखों की जांच करने वाली इलेक्ट्रानिक मशीन में धूल देखकर नाराजगी जताई। जमीन पर पड़े मरीजों को बेड में भर्ती करने को कहा।
विज्ञापन


बाहर की दवाएं लिखे जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। पुरानी इमर्जेंसी और शौचालयों में गंदगी मिली। जगह-जगह पान की पीक पर असंतोष जताया। आपरेशन थियेटर में उपकरणों का रखरखाव दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

डाक्टरों को अस्पताल आने वाले मरीजों से अच्छा व्यवहार और बेहतर इलाज के निर्देश दिए। साथ ही प्राइवेट प्रैक्टिस से दूर रहने को कहा। डॉ. एसएन गुप्ता, डॉ. एसपी गुप्ता, डा.आरके गुप्ता इत्यादि निरीक्षण के दौरान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें