फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में शरीक होने आएंगे सीएम

Wed, 10 Feb 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सपा राष्ट्रीय महासचिव और सांसद विशंभर निषाद के बेटे की शादी में 16 फरवरी को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बांदा आएंगे। प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। एक साल के अंदर मुख्यमंत्री यहां तीसरी बार आएंगे। इसके पूर्व सपा विधायक विशंभर सिंह यादव के बेटे की शादी में शरीक हुए थे।
विज्ञापन


विशंभर प्रसाद निषाद के यहां आवास-विकास चिल्ला रोड पर और जेएन डिग्री कालेज ग्राउंड में शादी संबंधी कार्यक्रम होने हैं। इसी में मुख्यमंत्री को आना है। हालांकि अभी प्रोटोकाल नहीं आया।

उधर, डीएम सुरेश कुमार, एसपी राजेंद्र पांडेय ने बुधवार को इन स्थलों का जायजा लिया। विशंभर प्रसाद निषाद के आवास पर मौजूद सपा महासचिव राजेंद्र यादव से तैयारियोें संबंधी जानकारी ली।
विज्ञापन


जेएन डिग्री कालेज ग्राउंड भी देखा। एडीएम डीएस पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव, प्राचार्य डॉ.नंदलाल शुक्ल, अपर एसपी आशुतोष शुक्ल, सीओ सिटी विनोद सिंह आदि उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि एक वर्ष में मुख्यमंत्री अखिलेश का यह तीसरा बांदा दौरा है। पिछले वर्ष मार्च माह में मेडिकल कालेज का उद्घाटन करने आए थे।

उसके बाद सपा विधायक विशंभर सिहं यादव के बेटे गौरव की शादी में शामिल होने आए। अब तीसरी बार फिर अपनी ही पार्टी के सांसद के पुत्र की शादी की शोभा बढ़ाने आ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें