फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के हाथ सम्मान पर टॉपर के घर बधाई का तांता

Thu, 16 Jun 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ के ‘मेधा सम्मान समारोह’ में लखनऊ में मुख्यमंत्री से सम्मानित हाईस्कूल का जिला टॉपर अभिषेक शुक्ल। बाएं मां दाहिने पिता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों सम्मानित होकर लौटे यहां के हाईस्कूल जिला टॉपर अभिषेक शुक्ला के घर जश्न जैसा माहौल है। बधाई और शाबासी देने वालों का सिलसिला जारी है। यहां दोहरी खुशियां हैं। पहली बोर्ड परीक्षा में टॉपर बनने की और दूसरी ‘अमर उजाला’ के तत्वावधान में मुख्यमंत्री से रूबरू होकर उनसे पुरस्कार पाने की।
विज्ञापन


मंगलवार को लखनऊ में पूरे प्रदेश के यूपी बोर्ड के मेधावियों से खचाखच इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान सभागार मेें यहां के मेधावी छात्र अभिषेक शुक्ला को मुख्यमंत्री ने ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ का प्रशस्ति पत्र सौंपा। साथ ही सरकार की तरफ से साइकिल की सौगात दी। बृहस्पतिवार को लखनऊ से लौटे अभिषेक के घर बधाई देने वालों का जमघट था।

खुशियों के इन्हीं लम्हों में अभिषेक ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि जिला टॉपर बनने के लिए ‘अमर उजाला’ द्वारा मुख्यमंत्री से सम्मानित कराया जाना उसके के लिए सोने पर सुहागा है। उसने तो इसकी कल्पना भी नहीं की थी। उसके मनोबल को और पंख लगे हैं। आगे और मेहनत करके अपना भविष्य संवारेगा। अभिषेक के पिता सुनील कुमार पेशे से शिक्षक हैं। मां निशा शुक्ला गृहणी हैं। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता, पिता, नाना, मामा, स्कूल (आदर्श बजरंग इंटर कालेज) के गुरुजनों को दिया।
विज्ञापन


बुंदेलखंड के लोगों की निशानी है कान में कील
बांदा। अभिषेक ने बताया कि वह कान में सोने की कील पहने है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नजर उस पर पड़ गई। उन्होंने पूछा, आप किस कक्षा के हैं? कहां से आए हैं? अभिषेक ने इसका जवाब दिया। मुख्यमंत्री बोले- कान में कील क्यों पहने हो? अभिषेक बोला-यूं ही। मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए अपने आसपास मौजूद मंत्रियों और अफसरों से कहा कि बुंदेलखंड के लोगाें की यही निशानी है। कान में कील जरूर पहनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें