फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के लगाए पौधे सूख कर बन गए ठूंठ

Sat, 07 Nov 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को पूरे सूबे में 10 लाख पौधों के रोपण से विश्व रिकार्ड कायम करने की शुरुआत चित्रकूटधाम मंडल में खुद पौधा लगाकर की, लेकिन इसका दूसरा पहलू यह भी है कि दो वर्ष पूर्व ऐसे ही अभियान मेें यहां मुख्यमंत्री के हाथों लगाए गए दो पौधे सरसब्ज नहीं हो पाए। उनमें सिर्फ ट्री-गार्ड और ठूंठ ही बचे हैं।
विज्ञापन


2013 मेें 1,65,750 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 19 जून 2013 को बांदा आकर इस लक्ष्य का पहला पौधा पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड के पास खुद अपने हाथों से लगाया था। मुख्यमंत्री ने दो पौधे रोपे थे।

इन पौधों में वन विभाग ने सीमेंट का रंगरोगन से चमकते ट्री-गार्ड लगवाए थे। पौधों के नजदीक में ही आज भी शिलापट्ट लगा हुआ है। इसमें मुख्यमंत्री द्वारा पहला पौधा रोपने की इबारत दर्ज है। कुछ दिन तक तो इन पौधों की खूब खातिर हुई। फिर पुलिस लाइन के अफसरों और कर्मचारियों या वन विभाग के अधिकारियों या कर्मियों ने इन पौधों की सुध नहीं ली।
विज्ञापन


देखरेख के अभाव में दोनों पौधे सूख गए। सिर्फ ठूंठ बचे हैं। ट्री-गार्ड अभी भी लगे हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री को पड़ोसी जनपद हमीरपुर पौध रोपण करने आता था। यह खबर मिलते ही रातोंरात ट्री-गार्ड को रंगरोगन से चमका दिया गया। हालांकि पौध सूखकर ठूंठ ही बचा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें