फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आज बांदा में, अफसरों में हलचल तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार (23 मई) को बांदा के दौरे पर आ रहे हैं। सीएम के आगमन की भनक मिलते ही मंडल और जिला स्तर पर प्रशासनिक हलचलें शुरू हो गईं। कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह और डीएम आनंद कुमार सिंह तैयारियों में जुट गए हैं। शनिवार को आयुक्त और डीएम ने अन्य अफसरों संग उन स्थलों का जायजा लिया, जहां सीएम जा सकते हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन का कार्यक्रम आने के बाद कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह और डीएम आनंद कुमार सिंह ने विकास भवन स्थित इंट्रीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। यहां सभी व्यवस्थाएं और अभिलेख चौकस रखने को कहा। आयुक्त ने सीडीओ को सभी तैयारियों के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक और हैलीपैड से लेकर कलक्ट्रेट तक सड़क मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए। पालिका ईओ से कहा कि पूरे रूट की तत्काल सफाई व सैनिटाइजेशन कराएं। निरीक्षण के दौरान सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, सीएमओ डा. एनडी शर्मा, डिप्टी कलेक्टर सुरभि शर्मा, एनआरएलएम उपायुक्त केके पांडेय, अर्थ एवं संख्याधिकारी एसके बघेल आदि मौजूद थे।
उधर, सीएम हरेक जनपद में भ्रमण के दौरान किसी एक गांव का भी मौका मुआयना करते हैं। इसके मद्देनजर यहां अफसरों ने उन्हें मुख्यालय के नजदीक स्थित बड़ोखर खुर्द, जमालपुर और तिंदवारी गांवों में किसी एक गांव में भ्रमण कराने की तैयारी की है। शनिवार को डीएम आनंद कुमार सिंह और एसपी डा. एसएस मीणा ने इन गांवों को निरीक्षण किया। यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इत्यादि देखे। मुख्यमंत्री को सब कुछ चुस्त-दुरुस्त दिखाने के लिए सारी व्यवस्थाएं शुरू करा दी हैं। एसडीएम सुधीर कुमार समेत सीएमओ डा. एनडी शर्मा, तहसीलदार अवधेेश कुमार निगम इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें