फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर लोडिंग तेज, 25 ट्रक पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अगले माह जून के अंत में तीन माह के लिए बंद हो रहीं बालू खदानों में खनन ने तेजी पकड़ ली है। इसी के साथ ओवर लोडिंग भी कई गुना बढ़ गई है। कई दिनों की चुप्पी के बाद खनिज विभाग ने शुक्रवार को शाम कई खदानों में 25 ओवर लोड ट्रक पकड़े। इन सभी को सीज किया गया है।
विज्ञापन

कई ट्रक बिना वैध रायल्टी के बालू ढोते मिले। एनजीटी की शर्तों के मुताबिक, वर्षा ऋतु में 30 जून से तीन माह के लिए खनन बंद हो जाता है। इन तीन महीनों में अपनी डंप बालू कई गुना महंगे दामों में बेचते हैं। खनन बंद होने का समय नजदीक आते ही खनन और ओवर लोडिंग में तेजी आ गई है। मंडल मुख्यालय से रोजाना रातभर ओवरलोड ट्रकों का काफिला गुजरता है।
कई थानों, पुलिस चौकियों, प्रशासनिक व पुलिस के बड़े अफसरों के बंगलों के सामने से यह ओवरलोड ट्रक बेरोकटोक गुजरते हैं। बीती रात खनिज अधिकारी ने खप्टिहा कलां (खंड 100/1) में 13 ट्रक, पैलानी में 60 ट्रक, देहात कोतावली के पास पांच ट्रक पकड़े। यह भी ओवरलोड थे। इन्हें सीज कर संबंधित थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया। खनिज अधिकारी सुभाष सिंह के मुताबिक, इन ट्रकों से करीब 7 लाख 50 हजार रुपये राजस्व वसूला जाएगा।
विज्ञापन

खप्टिहा में पट्टा क्षेत्र से बाहर खनन
बांदा। चेकिंग के दौरान खनिज टीम ने खप्टिहा कलां खदान (100/1) में पट्टा क्षेत्र से बाहर खनन पकड़ा। यहां लगभग 600 घन मीटर बालू अवैध रूप से निकाली गई। खनिज अधिकारी ने कहा कि पट्टाधारक को नोटिस जारी कर जुर्माना जमा करने को कहा जा रहा है। उधर, पैलानी में कालेश्वर के पास एक ट्रक बिना रायल्टी प्रपत्र के पकड़ा गया। ट्रक चालक ने बताया कि वह खप्टिहा कलां (खंड 100/1) से बालू लाया है। ट्रक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। ट्रक मालिक और चालक के विरुद्ध चिल्ला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें