फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बादलों ने बढ़ाया इंतजार, चांद दिखने पर खोला व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
= सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला उपवास, सोलह शृंगार कर की पूजा-अर्चना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा/चित्रकूट। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखा। दिनभर उपवास के बाद शाम को महिलाओं को चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार रहा। आसमान में बादल छाए रहने से चंद्र दर्शन में देरी हुई। इससे महिलाओं को व्रत का पारण करने के लिए भी इंतजार करना पड़ा।
करवा चौथ को लेकर महिलाओं में सुबह से ही उत्साह रहा। परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ व्रत रखने के बाद महिलाओं ने शाम को सोलह शृंगार कर पूजा की तैयारी की। करवा माता की आराधना कर पति की दीर्घायु, परिवार की सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन में खुशहाली की कामना की। चांद दिखाई देने पर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद छलनी से चांद और पति का चेहरा देखकर व्रत का पारण किया।
विज्ञापन

==============
इंसेट
मैचिंग ज्वैलरी और चूड़ों का दिखा क्रेज
चित्रकूट। करवा चौथ पर महिलाओं में मैचिंग लुक का खास क्रेज रहा। साड़ी और लहंगे के रंग से मेल खाते आभूषण, चूड़ियां और जयपुरिया चूड़ा पहनकर महिलाएं तैयार हुईं। ब्यूटी पार्लरों में दिनभर भीड़ रही। मेहंदी लगवाने का सिलसिला सुबह से देर शाम तक चलता रहा। किसी ने हाथों में पति का नाम लिखवाया तो किसी ने दूल्हा-दुल्हन की आकृति बनवाई। सिविल लाइंस के मेहंदी डिजाइनर सुरेश सिंह ने बताया कि दूल्हा-दुल्हन, बेल, मोर, अरेबिक, फुल हैंड फ्लोरल और गुजराती डिजाइन महिलाओं की पसंद में शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन

-
करवा, कैलेंडर और पूजन सामग्री की खूब बिक्री
चित्रकूट। त्योहार को लेकर बाजार में पूजन सामग्री की दुकानों पर भी रौनक रही। मिट्टी के रंग-बिरंगे करवे, पूजा कैलेंडर, सींक, चावल का पोहा और पेठा खरीदे गए। बर्तनों की दुकानों पर स्टील और पीतल के करवे भी सजे रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें