फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बादलों ने बढ़ाई मुसीबत, उमस और गर्मी से परेशान लोग

Tue, 09 Jun 2026 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
शहर के डीएम कालोनी रोड पर इस तरह से धूप से बचकर निकले परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
बांदा। बादलों की आवाजाही से भीषण उमस रही। अधिकतम पारा 43 डिग्री पर पहुंचा। जबकि न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस पर रहा। तपन और उमस से लोग बेहाल रहे। हालांकि 12 किमी की रफ्तार से लू चली। दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक सड़कों पर पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए अभ्यर्थी ही दिखाई पड़े। हालांकि वह भी अपना बचाव करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

सोमवार का दिन आठ जून खासा तपन भरा रहा। दोपहर दो बजे तक अधिकतम पारा 42 डिग्री पर था। बाद में यह 43 डिग्री पर टिक गया। इसी तरह से न्यूनतम पारा भी 29 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा। प्रमुख चौराहों बाबूलाल चौराहा, महाराणा प्रताप चौक, झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की तरह सन्नाटा रहा।
-
मानसून आने तक मौसम का यही हाल रहेगा। बादलों के आने से उमस में इजाफा होगा। बूंदाबांदी भी हो सकती है, पर तपन बरकरार रहेगी। पारा भी 42 व 43 डिग्री के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



- डॉ. दिनेश शाहा

मौसम विज्ञानी, कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बांदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें