फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी, दुआ के साथ जश्ने वारिस खत्म

Thu, 09 Apr 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
कौमी एकता वारसी एकेडमी के बैनर तले आयोजित दो दिवसीय जश्ने वारिस रंगारंग आतिशबाजी, कव्वाली, तिलावत और तकरीर के साथ खत्म हो गया।
विज्ञापन


रायफल क्लब ग्राउंड में आतिशबाज फैय्याज खां ने आतिशबाजी का प्रदर्शन किया। लियाकत अली, शगुफ्ता सिद्दीकी, अमित सेठ भोलू, संतोष गुप्ता और शमीम ने उन्हें इनाम दिए। एकेडमी अध्यक्ष अनीस वारसी ने शील्ड और नगद पुरस्कार दिए।
विज्ञापन


देर रात महफिले समां में कव्वालियां हुईं। आगरा से आए कव्वाल अला नूर और बेलाताल के कव्वाल वकील ताज जहांगिरी ने कलाम पेश किए। इस बीच फूलों की पंखुड़ियां लुटाई गईं। तड़के कुल शरीफ हुआ। हाफिज लतीफ ने तिलावत की। जलाल शाह वारसी ने सलाम पढ़ा। दुआ के साथ समापन हुआ। निजाम शाह, हबीब शाह, सायम शाह, अजमल शाह, मुन्ने शाह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें