फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने मांगी पदोन्नति

Fri, 21 Oct 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते ग्रामीण सफाई कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। ग्रामीण सफाई कर्मियों ने खुद को ग्राम पंचायत अधिकारी का पद देने की मांग की है। मुख्यालय में प्रदर्शन कर आठ अन्य मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से शासन को भेजा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राज सिंह और महामंत्री सुनील कुमार की अगुवाई में विकास भवन में सफाई कर्मियों ने शुक्रवार को धरना दिया। जुलूस की शक्ल में नारे लगाते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। मांगों में ग्रामीण सफाई कर्मियों को ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर पदोन्नति करने की मांग की।

इसके अलावा पेरोल व्यवस्था खत्म करने, अंतर्जनपदीय तबादला, 1900 ग्रेड पे, वेतन का बजट एक मद से देने और संघ भवन आवंटित करने की मांगे कीं। यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा भर्ती किए जा रहे ग्राम पंचायत अधिकारी के पदों पर 20 फीसदी कोटा सफाई कर्मियों का किया जाए। सुपरवाइजर के पद सृजन और पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली मांगी।
विज्ञापन


अध्यक्ष और महामंत्री के साथ उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष सुरेश, संगठन मंत्री रामऔतार, प्रचार मंत्री अशोक कुमार आडीटर राकेश कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा व मुबारक अली, शिवबरन (तिंदवारी), राजेश कुमार (नरैनी), श्यामबाबू (बिसंडा), शंकर प्रसाद (बबेरू), राजेश (जसपुरा), राजाराम (कमासिन), बब्बू प्रसाद (महुआ) आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें