फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी से आ रहे ट्रकों की होगी सघन चेकिंग

Fri, 21 Oct 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
अवैध खनन और ओवरलोडिंग के विरुद्ध सदर तहसील में हो रही अधिकारियों की संयुक्त बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। अवैध खनन, ओवरलोडिंग और ध्वस्त हो रही सड़कों पर अब प्रशासन जागा है। कई विभागों ने संयुक्त रूप से बैठक करके इसके विरुद्ध अभियान चलाने तथा ओवरलोडिंग पर पूरी तरह लगाम लगाने का निर्णय लिया है। मध्य प्रदेश से आने वाले ट्रकों की भी सख्त चेकिंग होगी। ओवरलोडिंग से टूटी सड़कों की रिपोर्ट पीडब्ल्यूडी से तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन


सीमावर्ती मध्य प्रदेश की खदानों से रोजाना सैकड़ों ओवरलोड ट्रक बांदा जनपद और शहर की सड़कों से गुजर रहे हैं। ट्रकों से बह रहे पानी से सड़कें टूट रही हैं। पुलिस की संलिप्तता भी शामिल है। देहात कोतवाली पुलिस द्वारा खदान से पकड़े गए वाहन छोड़ दिया जाना इसकी बानगी है।

यह पूरी खबर शुक्रवार को ‘अमर उजाला’ में विस्तृत रूप से प्रकाशित हुई। इस पर शुक्रवार को ही शाम प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट व सदर एसडीएम प्रहलाद सिंह की अध्यक्षता में पुलिस, खनिज, व्यापार कर और परिवहन विभाग की संयुक्त बैठक सदर तहसील सभागार में हुई। बैठक की जानकारी देते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि अब कोई भी ओवरलोड वाहन शहर से नहीं गुजरने दिया जाएगा। न ही कहीं अवैध खनन होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


हरेक बालू के ट्रक की सघन जांच होगी। फार्म-38, 4 और 9 अथवा कोई भी अन्य अनिवार्य अभिलेख न होने पर वाहन का चालान करके सीज कर दिया जाएगा। अब गधे या खच्चर आदि से भी बालू की ढुलान नहीं होने दी जाएगी। पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए गए हैं कि ओवरलोडिंग से क्षतिग्रस्त सड़कों के बारे में अपनी रिपोर्ट दें। एसडीएम ने बताया कि पथरी गांव में डंप बालू वैध पाई गई है।

इसका परमिट और फार्म-सी लिया गया है। यह अवैध खनन नहीं है। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार मिश्रा व सदर ओम प्रकाश सचान समेत सदर तहसील के सभी थाना और चौकी प्रभारी, तहसीलदार सुनील कुमार पटेल, नायब तहसीलदार, खनिज विभाग के लिपिक मोहम्मद शाकिर इत्यादि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें